भितरवार: रामलीला के लिए मंच का हुआ भूमि पूजन, 15 से प्रारंभ होगी भव्य श्री रामलीला
रामलीला के लिए मंच का हुआ भूमि पूजन। श्री रामलीला मंच का विधिवत भूमि पूजन रामलीला मंचन स्थल भितरवार काली माता मंदिर परिसर में किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने किया रामलीला के लिए मंच का भूमि पूजन। जनता श्री कृष्ण कला पथक मंडल के तत्वाधान में 95वी श्री रामलीला महोत्सव 15 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 25 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।