भितरवार: सीहोर गांव के पास बाइक से गिरकर एक व्यक्ति हुआ घायल, राहगीरों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
भितरवार करेरा मुख्य सड़क मार्ग स्थित सीहोर गांव के पास बाइक से गिरकर व्यक्ति घायल। व्यक्ति करेरा की ओर जा रहा था। तभी वह सीहोर गांव के पास ही पहुंचा कि अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित हुई और गिर गई। जिससे वह गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को भितरवार सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार किया गया।