भितरवार: बनवार में शॉर्ट सर्किट से ट्रैक्टर और स्कूटी में लगी आग, दोनों जलकर हुए खाक
चीनौर क्षेत्र के ग्राम बनवार में शॉर्ट सर्किट से ट्रैक्टर व स्कूटी में लगी आग। गैरेज में रखे एक ट्रैक्टर और स्कूटी में आग लग गई जिससे दोनों जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घर के पास गेराज में ट्रैक्टर और बैटरी वाली स्कूटी रखी हुई थी। टैंकर के माध्यम से आग को बुझाया गया।