Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

बिहार प्रखंड के झिटकियापंचायत के पंचायत स के नीलकंठ शिव मंदिर एका बढ़िया ने अगवानी घाट जल भरने के लिए रवाना हुआ

Ghailarh, Madhepura | Jul 31, 2022

MORE NEWS

🔴 सभी आँखें हुईं नम: तीन थानाध्यक्षों को नम आंखों से अंतिम विदाई, पुलिस लाइन में उमड़ा जनसैलाब

मधेपुरा। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्षों को शुक्रवार को पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। जैसे ही तीनों पुलिस अधिकारियों के पार्थिव शरीर पुलिस लाइन पहुंचे, पूरा माहौल गमगीन हो उठा। पुलिस पदाधिकारी, जवान, प्रशासनिक अधिकारी और परिजन अपने आंसू नहीं रोक सके।

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में रतवारा थानाध्यक्ष सजन कुमार, अरार थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र तथा बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार की मौत हो गई थी। हादसे में वाहन चालक की भी जान चली गई थी। सभी पुलिस पदाधिकारी पटना से प्रशिक्षण प्राप्त कर मधेपुरा लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।

पोस्टमार्टम के बाद तीनों अधिकारियों के पार्थिव शरीर को मधेपुरा पुलिस लाइन लाया गया, जहां कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष, जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह, डीएसपी प्रवेंद्र भारती, उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार, ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा, प्रशिक्षु डीएसपी नुरुल हक, डीएसपी मुख्यालय सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कांस्टेबलों ने भी अपने दिवंगत अधिकारियों को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान पूरे परिसर में शोक और संवेदना का माहौल व्याप्त रहा।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद तीनों दिवंगत पुलिस अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक आवास के लिए रवाना किया गया। इस दौरान मौजूद परिजनों की आंखें नम थीं। माता-पिता, भाई और अन्य स्वजन बार-बार भावुक होकर बदहवास हो जा रहे थे। अधिकारियों ने उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

इस अवसर पर डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि यह केवल तीन पुलिस अधिकारियों का नहीं, बल्कि पूरे पुलिस परिवार का अपूरणीय नुकसान है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस महकमा दिवंगत अधिकारियों के परिवारों के साथ खड़ा है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हादसे में जान गंवाने वाले रतवारा थानाध्यक्ष सजन कुमार रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन के निवासी तथा वर्ष 2018 बैच के अधिकारी थे। अरार थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत आजमपुर गोला के निवासी एवं वर्ष 2009 बैच के अधिकारी थे। बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार कैमूर जिले के निवासी तथा वर्ष 2018 बैच के पुलिस पदाधिकारी थे। वही चालक उदाकिशुनगंज के रहने वाले थे।

तीनों अधिकारियों के असामयिक निधन से मधेपुरा जिला पुलिस बल में शोक की लहर है। पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने अपने साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित व्यक्तित्व को याद किया।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 सभी आँखें हुईं नम: तीन थानाध्यक्षों को नम आंखों से अंतिम विदाई, पुलिस लाइन में उमड़ा जनसैलाब मधेपुरा। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्षों को शुक्रवार को पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। जैसे ही तीनों पुलिस अधिकारियों के पार्थिव शरीर पुलिस लाइन पहुंचे, पूरा माहौल गमगीन हो उठा। पुलिस पदाधिकारी, जवान, प्रशासनिक अधिकारी और परिजन अपने आंसू नहीं रोक सके। बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में रतवारा थानाध्यक्ष सजन कुमार, अरार थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र तथा बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार की मौत हो गई थी। हादसे में वाहन चालक की भी जान चली गई थी। सभी पुलिस पदाधिकारी पटना से प्रशिक्षण प्राप्त कर मधेपुरा लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। पोस्टमार्टम के बाद तीनों अधिकारियों के पार्थिव शरीर को मधेपुरा पुलिस लाइन लाया गया, जहां कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष, जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह, डीएसपी प्रवेंद्र भारती, उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार, ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा, प्रशिक्षु डीएसपी नुरुल हक, डीएसपी मुख्यालय सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कांस्टेबलों ने भी अपने दिवंगत अधिकारियों को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान पूरे परिसर में शोक और संवेदना का माहौल व्याप्त रहा। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद तीनों दिवंगत पुलिस अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक आवास के लिए रवाना किया गया। इस दौरान मौजूद परिजनों की आंखें नम थीं। माता-पिता, भाई और अन्य स्वजन बार-बार भावुक होकर बदहवास हो जा रहे थे। अधिकारियों ने उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि यह केवल तीन पुलिस अधिकारियों का नहीं, बल्कि पूरे पुलिस परिवार का अपूरणीय नुकसान है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस महकमा दिवंगत अधिकारियों के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। हादसे में जान गंवाने वाले रतवारा थानाध्यक्ष सजन कुमार रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन के निवासी तथा वर्ष 2018 बैच के अधिकारी थे। अरार थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत आजमपुर गोला के निवासी एवं वर्ष 2009 बैच के अधिकारी थे। बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार कैमूर जिले के निवासी तथा वर्ष 2018 बैच के पुलिस पदाधिकारी थे। वही चालक उदाकिशुनगंज के रहने वाले थे। तीनों अधिकारियों के असामयिक निधन से मधेपुरा जिला पुलिस बल में शोक की लहर है। पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने अपने साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित व्यक्तित्व को याद किया। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jun 12, 2026

🔴 मधेपुरा में धूमधाम से मनाया शांतनु शरद यादव का 33वाँ जन्मदिन। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और उनके लंबे उम्र की कामना की।

📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 मधेपुरा में धूमधाम से मनाया शांतनु शरद यादव का 33वाँ जन्मदिन। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और उनके लंबे उम्र की कामना की। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jun 12, 2026

🔴 मधेपुरा में मातम: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों थानाध्यक्षों का पार्थिव शरीर पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से गूंज उठा पुलिस लाइन
-------------------------
बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीनों थानाध्यक्षों का पार्थिव शरीर शुक्रवार को मधेपुरा पहुंचा। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही पुलिस लाइन का माहौल गमगीन हो गया। अपने प्रियजनों को अंतिम बार देखने पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हर आंख नम दिखी और पूरे परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस लाइन में विशेष व्यवस्था की गई। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। जिले के वरीय पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी तथा पुलिसकर्मी अपने साथियों को अंतिम सलामी देंगे।
पार्थिव शरीर के सामने परिजनों का दर्द देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजन बार-बार बेसुध हो रहे थे और अपने प्रियजनों को याद कर विलाप कर रहे थे। घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है।
गार्ड ऑफ ऑनर की औपचारिकता पूरी होने के बाद तीनों दिवंगत पुलिस अधिकारियों का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस दुखद हादसे ने न सिर्फ मधेपुरा पुलिस परिवार बल्कि पूरे जिले को गहरे सदमे में डाल दिया है।
बेगूसराय में हुआ यह दर्दनाक सड़क हादसा मधेपुरा पुलिस के लिए एक अपूरणीय क्षति बन गया है। तीन थानाध्यक्षों की एक साथ मौत से पुलिस विभाग स्तब्ध है और पूरे जिले में शोक का माहौल बना हुआ है।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 मधेपुरा में मातम: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों थानाध्यक्षों का पार्थिव शरीर पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से गूंज उठा पुलिस लाइन ------------------------- बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीनों थानाध्यक्षों का पार्थिव शरीर शुक्रवार को मधेपुरा पहुंचा। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही पुलिस लाइन का माहौल गमगीन हो गया। अपने प्रियजनों को अंतिम बार देखने पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हर आंख नम दिखी और पूरे परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस लाइन में विशेष व्यवस्था की गई। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। जिले के वरीय पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी तथा पुलिसकर्मी अपने साथियों को अंतिम सलामी देंगे। पार्थिव शरीर के सामने परिजनों का दर्द देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजन बार-बार बेसुध हो रहे थे और अपने प्रियजनों को याद कर विलाप कर रहे थे। घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है। गार्ड ऑफ ऑनर की औपचारिकता पूरी होने के बाद तीनों दिवंगत पुलिस अधिकारियों का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस दुखद हादसे ने न सिर्फ मधेपुरा पुलिस परिवार बल्कि पूरे जिले को गहरे सदमे में डाल दिया है। बेगूसराय में हुआ यह दर्दनाक सड़क हादसा मधेपुरा पुलिस के लिए एक अपूरणीय क्षति बन गया है। तीन थानाध्यक्षों की एक साथ मौत से पुलिस विभाग स्तब्ध है और पूरे जिले में शोक का माहौल बना हुआ है। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jun 12, 2026

🔴 भीषण हादसा: बेगूसराय के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीन थाना प्रभारी समेत चार लोगों की मौ त हो गई है. बताया जा रहा है कि पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे पुलिस अधिकारियों की कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई.  घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है. यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 की है.
जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार और अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर, एक सरकारी वाहन से पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस मधेपुरा लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर और चालक नीरज कुमार की मौके पर ही मौ त हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल बेगूसराय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
📹 Sanjay Kumar Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 भीषण हादसा: बेगूसराय के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीन थाना प्रभारी समेत चार लोगों की मौ त हो गई है. बताया जा रहा है कि पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे पुलिस अधिकारियों की कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई. घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है. यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 की है. जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार और अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर, एक सरकारी वाहन से पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस मधेपुरा लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर और चालक नीरज कुमार की मौके पर ही मौ त हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल बेगूसराय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। 📹 Sanjay Kumar Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jun 12, 2026

🔴 कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. कुमार आशीष ने गुरुवार को मधेपुरा पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उन्होंने विभिन्न थानों और अंचलों में लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने तथा बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन में आयोजित बैठक के दौरान डीआईजी ने सभी अंचल निरीक्षकों से लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि लगभग 2000 लंबित कांड ऐसे हैं जिनका शीघ्र निष्पादन किया जा सकता है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए अविलंब कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया।

इसके बाद डीआईजी ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों की चल रही परीक्षा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लेते हुए आवश्यक सुझाव दिए तथा बेहतर प्रशिक्षण पर बल दिया।

कोसी प्रक्षेत्र के डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि सूखे नशे के खिलाफ चलाया जा रहा "नशा मुक्त कोसी अभियान" लगातार सफल हो रहा है। कोसी प्रक्षेत्र के तीनों जिलों में पुलिस की कार्रवाई से सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि नशा कारोबार से जुड़ी सूचनाएं पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

डीआईजी ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। विशेष रूप से युवाओं से उन्होंने नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाशकारी है। सभी के सहयोग से ही एक स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर समाज का निर्माण संभव है।
📹 Murari Kumar Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. कुमार आशीष ने गुरुवार को मधेपुरा पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उन्होंने विभिन्न थानों और अंचलों में लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने तथा बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक के दौरान डीआईजी ने सभी अंचल निरीक्षकों से लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि लगभग 2000 लंबित कांड ऐसे हैं जिनका शीघ्र निष्पादन किया जा सकता है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए अविलंब कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया। इसके बाद डीआईजी ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों की चल रही परीक्षा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लेते हुए आवश्यक सुझाव दिए तथा बेहतर प्रशिक्षण पर बल दिया। कोसी प्रक्षेत्र के डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि सूखे नशे के खिलाफ चलाया जा रहा "नशा मुक्त कोसी अभियान" लगातार सफल हो रहा है। कोसी प्रक्षेत्र के तीनों जिलों में पुलिस की कार्रवाई से सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि नशा कारोबार से जुड़ी सूचनाएं पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। डीआईजी ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। विशेष रूप से युवाओं से उन्होंने नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाशकारी है। सभी के सहयोग से ही एक स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर समाज का निर्माण संभव है। 📹 Murari Kumar Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jun 11, 2026