🔴 मधेपुरा में आचार संहिता उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, प्रत्याशियों के बैनर हटाए और टेंट हटवाया
बिना अनुमति लगाए गए थे टेंट और बैनर-पोस्टर, कार्रवाई के दौरान समर्थकों में दिखी नाराजगी
मधेपुरा। कोसी स्नातक निर्वाचन 2026 के मतदान के दौरान मधेपुरा में प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की। मधेपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों की ओर से लगाए गए टेंट और बैनर-पोस्टर को अधिकारियों ने हटवा दिया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप विभिन्न राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के समर्थकों ने बिना अनुमति टेंट लगाकर पार्टी कार्यालय जैसा ढांचा तैयार कर लिया था। वहां टेबल-कुर्सियां लगाई गई थीं और कार्यकर्ता बैठकर चुनाव संबंधी गतिविधियों में जुटे थे। टेंट पर प्रत्याशियों के नाम और तस्वीरों वाले बैनर भी लगाए गए थे।
मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अधिकारियों ने बैनर हटवाकर जब्त कर लिया और संबंधित लोगों को तत्काल टेंट हटाने का निर्देश दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना आधिकारिक अनुमति के इस तरह कार्यालयनुमा ढांचा तैयार करना और निर्वाचन नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रचार सामग्री लगाना स्वीकार्य नहीं है। मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की बात भी कही गई।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
Ghailarh, Madhepura | Oct 23, 2026