⛔ मधेपुरा में बुधवार को रेलवे कॉलोनी परिसर में रावण दहन का आयोजन किया गया। शाम साढ़े 5.30 बजे रावण के पुतले में आग लगाया गया।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, अग्निशमन और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए गए थे। डीएम अभिषेक रंजन और एसपी डॉ संदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। रावण दहन देखने के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रेलवे कॉलोनी के सचिव रामावतार प्रसाद, कोषाध्यक्ष अभिनव यादव, उपाध्यक्ष आलोक चौधरी, सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने संयुक्त रूप रावण के पुतले में आग लगाई। इस वर्ष 25 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है। पुतले के दहन में करीब 2 क्विंटल सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। रावण दहन देखने के लिए दूर-दराज से काफी संख्या लोग देखने पहुंचे थे। मुख्य गेट पर जांच के बाद ही लोगों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा था।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times