Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Rain or shine, the commitment to service remains unshaken! 🌧️👮‍♂️ Our officers are on the ground ensuring a safe Kanwar Yatra for all devotees. Share your appreciation for their dedication below! #UPPolice #KanwarYatra #ServiceBeforeSelf #PublicSafety

Bilgram, Hardoi | Aug 12, 2026

MORE NEWS

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बिलग्राम में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

हरदोई, 17 अगस्त। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को तहसील बिलग्राम में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों से वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से पूछा कि उन्हें पेंशन का लाभ मिल रहा है या नहीं। जिन पात्र व्यक्तियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा था, उनके प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड की भी जानकारी ली। जिन पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने थे, उनके कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। मौके पर निस्तारित होने वाले मामलों का तत्काल समाधान किया जाए, जबकि स्थलीय जांच या अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता वाले प्रकरणों में निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जेबी शैडें, उप जिलाधिकारी बिलग्राम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावनाथ पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं, तहसील सवायजपुर में भी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। अधिकारियों ने जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायोचित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बिलग्राम में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश हरदोई, 17 अगस्त। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को तहसील बिलग्राम में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों से वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से पूछा कि उन्हें पेंशन का लाभ मिल रहा है या नहीं। जिन पात्र व्यक्तियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा था, उनके प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड की भी जानकारी ली। जिन पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने थे, उनके कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। मौके पर निस्तारित होने वाले मामलों का तत्काल समाधान किया जाए, जबकि स्थलीय जांच या अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता वाले प्रकरणों में निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जेबी शैडें, उप जिलाधिकारी बिलग्राम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावनाथ पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, तहसील सवायजपुर में भी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। अधिकारियों ने जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायोचित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Bilgram, Hardoi | Aug 17, 2026

सावन माह और महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने मंशानाथ मंदिर का किया निरीक्षण

हरदोई/बिलग्राम। सावन माह एवं महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने रविवार को थाना बिलग्राम क्षेत्र स्थित मंशानाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पर्व के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैयारियों की जानकारी ली गई।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने और श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

सावन माह और महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने मंशानाथ मंदिर का किया निरीक्षण हरदोई/बिलग्राम। सावन माह एवं महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने रविवार को थाना बिलग्राम क्षेत्र स्थित मंशानाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पर्व के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैयारियों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने और श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

Bilgram, Hardoi | Aug 17, 2026

उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 से बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल, हरदोई के 1612 विक्रेताओं को मिलेगा लाभ

हरदोई, 17 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं के लिए राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा की गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद हरदोई की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।

विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में उचित दर विक्रेताओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मुख्यमंत्री के संबोधन एवं लाभांश वृद्धि की घोषणा को देखा और सुना। जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल एवं प्रशासनिक अधिकारियों के पर्यवेक्षण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड परिसर में राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी की मौजूदगी में क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। लाभांश को वर्तमान में प्रचलित 90 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की घोषणा पर उचित दर विक्रेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

लाभांश में इस वृद्धि से प्रदेश के करीब 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को लाभ मिलेगा। वहीं, जनपद हरदोई के 1612 उचित दर विक्रेता भी इस वृद्धि से लाभान्वित होंगे।

उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 से बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल, हरदोई के 1612 विक्रेताओं को मिलेगा लाभ हरदोई, 17 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं के लिए राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा की गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद हरदोई की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में उचित दर विक्रेताओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मुख्यमंत्री के संबोधन एवं लाभांश वृद्धि की घोषणा को देखा और सुना। जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल एवं प्रशासनिक अधिकारियों के पर्यवेक्षण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड परिसर में राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी की मौजूदगी में क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। लाभांश को वर्तमान में प्रचलित 90 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की घोषणा पर उचित दर विक्रेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। लाभांश में इस वृद्धि से प्रदेश के करीब 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को लाभ मिलेगा। वहीं, जनपद हरदोई के 1612 उचित दर विक्रेता भी इस वृद्धि से लाभान्वित होंगे।

Bilgram, Hardoi | Aug 17, 2026

संगठन सृजन के पहले चरण में कांग्रेस ने सक्रिय और ईमानदार नेतृत्व पर दिया जोर

हरदोई, 16 अगस्त। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के प्रथम चरण का आयोजन रविवार को जिले के टोडरपुर, शाहाबाद, हरियावां, अहिरोरी और टड़ियावां ब्लॉकों में किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रभारी एवं AICC ऑब्जर्वर पवन गोदारा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

पवन गोदारा ने कहा कि राहुल गांधी का संदेश है कि प्रत्येक जिले में ऐसे नेतृत्व का चयन किया जाए, जो पार्टी के प्रति निष्ठावान, ईमानदार और पूरी तरह समर्पित होकर काम कर रहा हो। संगठन सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच पहुंचकर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि योग्य, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ाने के लिए चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, महिला प्रदेश सचिव मंजू मित्रा, लीगल सेल अध्यक्ष रामबहोरे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह, संगठन प्रभारी आशीष पाल, ओबीसी अध्यक्ष अजीत विशाल नंदवंशी, लीगल सेल प्रदेश सचिव शोमा सैनी, जिला उपाध्यक्ष गुफरान कौसर, आफताब हैदर, आजम खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

संगठन सृजन के पहले चरण में कांग्रेस ने सक्रिय और ईमानदार नेतृत्व पर दिया जोर हरदोई, 16 अगस्त। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के प्रथम चरण का आयोजन रविवार को जिले के टोडरपुर, शाहाबाद, हरियावां, अहिरोरी और टड़ियावां ब्लॉकों में किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रभारी एवं AICC ऑब्जर्वर पवन गोदारा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पवन गोदारा ने कहा कि राहुल गांधी का संदेश है कि प्रत्येक जिले में ऐसे नेतृत्व का चयन किया जाए, जो पार्टी के प्रति निष्ठावान, ईमानदार और पूरी तरह समर्पित होकर काम कर रहा हो। संगठन सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच पहुंचकर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि योग्य, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ाने के लिए चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, महिला प्रदेश सचिव मंजू मित्रा, लीगल सेल अध्यक्ष रामबहोरे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह, संगठन प्रभारी आशीष पाल, ओबीसी अध्यक्ष अजीत विशाल नंदवंशी, लीगल सेल प्रदेश सचिव शोमा सैनी, जिला उपाध्यक्ष गुफरान कौसर, आफताब हैदर, आजम खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Bilgram, Hardoi | Aug 16, 2026

जिला कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

हरदोई। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि देश की आजादी संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने संविधान, लोकतंत्र, भाईचारे तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए कांग्रेसजनों से मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजीत विशाल नदवंशी, शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी, कांग्रेस नेत्री मंजू लता मित्र, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह चंदेल, गुफरान कौशर, पूर्व प्रत्याशी शाहाबाद डॉ. अजीम मुस्कान, निर्माण सिंह यादव, सर्वेश कुशवाहा, विनोद यादव, साधू सिंह सोमवंशी, जिला कार्यालय प्रभारी मेहताब अहमद, ममता पाल, संध्या वर्मा, मुकेश वर्मा, अजय दीक्षित, इस्लाम गाजी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

समारोह के अंत में कांग्रेसजनों ने देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस हरदोई। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि देश की आजादी संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने संविधान, लोकतंत्र, भाईचारे तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए कांग्रेसजनों से मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजीत विशाल नदवंशी, शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी, कांग्रेस नेत्री मंजू लता मित्र, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह चंदेल, गुफरान कौशर, पूर्व प्रत्याशी शाहाबाद डॉ. अजीम मुस्कान, निर्माण सिंह यादव, सर्वेश कुशवाहा, विनोद यादव, साधू सिंह सोमवंशी, जिला कार्यालय प्रभारी मेहताब अहमद, ममता पाल, संध्या वर्मा, मुकेश वर्मा, अजय दीक्षित, इस्लाम गाजी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। समारोह के अंत में कांग्रेसजनों ने देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

Bilgram, Hardoi | Aug 15, 2026

Rain or shine, the commitment to service remains unshaken! 🌧️👮‍♂️ Our officers are on the ground ensuring a safe Kanwar Yatra for all devotees. Share your appreciation for their dedication below! #UPPolice #KanwarYatra #ServiceBeforeSelf #PublicSafety - Bilgram News