चकरनगर: वायरल व्हाट्सएप चैट ने खोली भ्रष्टाचार की पोल, सहसो इंस्पेक्टर को किया गया निलंबित
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत इटावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सहसो के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह से संबंधित कथित व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच अपर पुलिसअधीक्षक नगर को सौंपी गई है।वायरल चैट को लेकर आरोप लगाए जा रहे।