गोगरी: शारदा नगर उसरी के महादलित बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण किया गया
नगर परिषद गोगरी के वार्ड नंबर 19 स्थित शारदा नगर उसरी के महादलित परिवार के बाढ़ पीड़ितों के बीच पूर्णियां सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के सौजन्य से राहत सामग्री वितरण किया गया। रविवार को युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी और मुखिया कृष्णा नन्द यादव द्वारा प्रखंड अध्यक्ष जवाहर कुमार यादव के आवास पर राहत सामग्री वितरण किया गया।