चुरचु: 32 लाख रुपये मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने पर सहमति बनी
चरही-घाटो मार्ग स्थित तापिन साउथ वीटीसी सेंटर फुसरी के समीप ब्लैक डायमंड एक्सप्लोसिव कंपनी के गेट के सामने रविवार को मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। परिजन और जन प्रतिनिधि सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान भारी वाहनों का परिचालन रोक दिए जाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।