यूपी में सीएचसी के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विवाद, मंच पर ही भिड़े सांसद और विधायक
यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में उस समय विवाद हो गया जब सीएचसी का शिलान्यास कार्यक्रम था। मंच पर सांसद और विधायक के अलावा कई भाजपा नेता भी मौजूद थे। इसी दौरान किसी ने नारेबाजी कर दी। जिसको लेकर सांसद और समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें क़ई लोग भाजपा नेता के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित भाजपा नेता ने भी वीडियो जारी कर कुछ लोगों का नाम लेकर उनके साथ बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुई मारपीट की घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस की मौजूदगी में हुई घटना को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है। हालांकि हम वॉयरल वीडियो की सत्यता का दावा नही करते है
#BJPUttarPradesh #fbreelsvideo #viralnews
Kasya, Kushinagar | Nov 21, 2026