परसवाड़ा: बस कंडक्टर का बेटा बना असिस्टेंट प्रोफेसर, MPPSC में 26वीं रैंक; सोनपुरी गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
परसवाड़ा तहसील के ग्राम सोनपुरी के होनहार युवक हिमांशु कोलते ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा-2024 में प्रदेश में 26वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से सोनपुरी, उकवा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हिमांशु के पिता टुंडी लाल कोलते बस कंडक्टर हैं, जबकि मां गीता कोलते गृहिणी हैं। सीमित आर्थिक स