*नीलकंठ महादेव की सवारी 25 अगस्त को मांडल नगर भ्रमण पर*
महेश कुमार बिड़ला/मीडिया प्रभारी मांडल भीलवाड़ा
मांडल। पवित्र सावन माह के समापन के अवसर पर मांडल में नीलकंठ महादेव की सवारी का दो दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे से नीलकंठ महादेव की भव्य सवारी नगर भ्रमण करेगी।
आयोजन की शुरुआत सोमवार सुबह 4:15 बजे सहस्रधारा अभिषेक से होगी। इसके बाद दोपहर से अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया जाएगा। मंगलवार शाम 4 बजे नीलकंठ महादेव की सवारी नगर भ्रमण के लिए मंदिर से रवाना होगी।
सवारी में भूत-प्रेत की झांकियों के साथ भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। नगर भ्रमण के पश्चात नीलकंठ महादेव के पुनः मंदिर पहुंचने पर महाआरती एवं महाभोग का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन को लेकर महंत 1008 दीपक पुरी, महंत बिरम पुरी तथा नीलकंठ भक्तमंडल के घनश्याम माण्म्या, रामजी बिरला, उमेश तिवारी, ताराचंद पटवारी, शिव बिरला, युधिष्ठिर जोशी, पवन मंडोवरा, शिवप्रकाश जोशी, अशोक भंडिया, महेश प्रजापति, ओम तोतला, राधे गिरी, पंडित प्रणव तिवारी, प्रहलाद तेली, मुकेश माली, उदय तेली, गोपाल कुम्हार, मूलसिह गौड, दीपक जोशी, मनीष सोनी शिवपाल सिंह, सूरज गर्ग ,गोविंद प्रजापति, प्रहलाद तेली, विनोद बिड़ला (बंट्टू), मनीष पटवारी, महेश कुमार बिड़ला शिवदयाल कुम्हार, पवन बिरला, एवं प्यार जी दर्जी सहित समस्त भक्तमंडल मांडल आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से नीलकंठ महादेव की भव्य सवारी एवं धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।