जेवर: जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित रन्हेरा गांव के ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग को लेकर विधायक से की मुलाकात
जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित रन्हेरा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया। वहीं विधायक ने ग्रामीणों की मांग को जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।