जेवर: गौर यमुना सिटी में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने की पंचायत, महापंचायत करने का किया ऐलान
ग्रेटर नोएडा में स्थित गौर यमुना सिटी में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान वरिष्ठ किसान नेता व कार्यकर्ता मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पंचायत के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किसानों के साथ वार्ता कर आगामी 7 जनवरी 2025 को विभिन्न मांगों को लेकर महापंचायत करने का निर्णय लिया है।