जेवर: रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के कारण 2 तेज रफ्तार कारों में हुई टक्कर, 3 लोग गंभीर घायल
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब घना कोहरा होने के कारण दो तेज रफ्तार कारों में अनियंत्रित होकर आपस में जोरदार टक्कर हो गई। भीषण दुर्घटना में एक कार चालक समेत तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।