जेवर: यमुना विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर भाकियू (लोक शक्ति) ने किसानों की मांगों को लेकर बैठक की, राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद
यमुना विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर शुक्रवार को भाकियू (लोक शक्ति) ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान भाकियू ( लोक शक्ति ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह ने प्राधिकरण के अधिकारियों को किसानों की विभिन्न मांगों से अवगत कराया।