क्या अब अस्पतालों में सवाल पूछना भी गुनाह हो गया है?
बलिया के सिकंदरपुर स्थित एक अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जब पत्रकार ने डॉक्टर से सवाल पूछने की कोशिश की, तो डॉक्टर आगबबूला हो गए। इस घटनाक्रम ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और पत्रकारों के सवालों के प्रति जिम्मेदार लोगों के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आखिर मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई? इलाज में कोई लापरवाही हुई या नहीं? इन सवालों का जवाब मिलना जरूरी है।
पत्रकार का काम सिर्फ प्रचार करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनकर सच सामने लाना भी है। लेकिन आज पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कुछ लोग ऐसे नजर आते हैं, जो सवाल पूछने के बजाय केवल प्रचार करने में लगे हैं।
अब तो ऐसा लगता है कि निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकार बहुत कम बचे हैं। हालांकि, आज भी कुछ पत्रकार अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहे हैं।
सवाल पूछना पत्रकार का अधिकार ही नहीं, जनता के प्रति उसकी जिम्मेदारी भी है।