दारू: दारू के बड़वार बिरहोर टोला में PVTG शिविर का आयोजन, बंटी परिसंपत्तियां
दारू के बड़वार बिरहोर टोला में PVTG शिविर का आयोजन, बंटी परिसंपत्तियां। दारू प्रखंड अंतर्गत बड़वार बिरहोर टोला स्थित विद्यालय परिसर में मंगलवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह PVTG के तहत एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बिरहोर परिवारों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें त्वरित लाभ पहुंचाना था।