टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग की, 479 वाहनों की जाँच की, 68 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों को रोकने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 479 वाहनों को चेक किया गया। पुलिस ने 68 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 27400 का समन शुल्क वसूला।