कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया, माता के भक्ति गीतों पर झूमे दर्शक और श्रोता
नगर पंचायत कोरांव के लेंडियारी रोड तिराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी के सौजन्य से जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जागरण कार्यक्रम में माता के भक्ति गीतों पर दर्शक और श्रोता खूब झूमे। इस दौरान नगर वासियों ने जागरण कार्यक्रम कराने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष की सराहना भी की।