ट्रेन हादसा : कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका
असम में बुधवार सुबह गुवाहाटी के बाहरी इलाके दिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के CPRO के मुताबिक, दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान ट्रेन की गति नियंत्रित नहीं हो सकी, जिससे इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई गई है।
#AssamTrainAccident #KolkataSairangExpress #TrainAccident #IndianRailways #BreakingNews