खंडवा नगर: खंडवा: ग्रामसभा में नशे में रोजगार सहायक का हंगामा, सरपंच-सचिव से गाली-गलौज, महिला सरपंच से बदतमीजी; 3 FIR
खंडवा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाली ग्रामसभा में एक रोजगार सहायक शराब के नशे में पहुंच गया। रोजगार सहायक ने दोस्तों को भी शराब पिलाई और नशे में धूत होकर सरपंच-सचिव को गाली दी। ग्रामसभा के बाद सरपंच-सचिव से खराब सड़क का निरीक्षण कराया, इस दौरान उन्होंने महिला सरपंच से बदतमीजी भी की।