टीकमगढ़: नन्हीटेरी गांव में 4 लोगों के साथ की गई मारपीट, एक व्यक्ति के सिर में आई गंभीर चोट
नन्हीटेरी गांव में चार लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल राम श्रवण यादव के परिजन ने बताया कि व्यक्ति के साथ हरिसिंह , रूपेश एवं छह अन्य लोगों ने पैसों के लिए दिन को लेकर मारपीट की है। बचाने के प्रयास में घायल के बेटे आकाश पिता जगदीश और एक परिजन महिला पुष्पा के साथ भी मारपीट की गई है। एक घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।