बक्सर: एसआईआर:: दावा-आपत्ति के प्रचार के लिए जागरूकता रथ गांव-गांव जाएगा, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
Buxar, Buxar | Aug 13, 2025 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ विद्यानंद सिंह ने बक्सर एवं डुमराँव अनुमण्डल क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सौरव आलोक ने शाम लगभग 6:30 बजे दिया। इस अवसर पर डीडीसी आकाश चौधरी उप निर्वाचन पदाधिकारी मनुरूल शेख एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।