🔸सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन सिविल अस्पताल जीवाजीगंज का विधायक ने किया निरीक्षण*
---
🔸निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश*
---
उज्जैन, 28 नवंबर 2026/ सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक श्री अनिल जैन कालुहेड़ा द्वारा आज निर्माणाधीन सिविल अस्पताल जीवाजीगंज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन के निर्माण कार्य की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री कालुहेड़ा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। निर्माण में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए भवन को सुव्यवस्थित एवं आमजन की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्य में अनावश्यक विलंब नहीं होने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों का उज्जैन आगमन होगा। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा संस्थानों का समय पर निर्माण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम रघुवंशी, पार्षद श्री गब्बर भाटी, उपयंत्री श्रीमती नेहा निर्मल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Simhasth2028 Jansampark Madhya Pradesh
CM&HO Office Ujjain Directorate of Health Services, Madhya Pradesh