बांका: बांका थाना क्षेत्र के चनवाडीह ग्राम में भाभी व देवर को मारकर किया जख्मी
Banka, Banka | May 15, 2024 बांका थाना क्षेत्र के चनवाडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से भाभी और देवर जख्मी हो गया। जख्मी मनोज राय ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दिलीप राय, चिंता देवी, कंचन कुमारी ने मारपीट किया। मारपीट में मनोज राय और उसकी भाभी मनोरमा देवी जख्मी हो गई।सदर अस्पताल में दोनों जख्मी का उपचार किया गया है।