बांका: कोठिया में दहेज को लेकर पत्नी को पीटकर किया जख्मी
Banka, Banka | May 15, 2024 अमरपुर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में दहेज की मांग को लेकर पति व ससुराल वालों के द्वारा एक विवाहिता को पीटकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर विवाहिता फुलमणि देवी ने बताया कि छह वर्ष पूर्व कोठिया गांव निवासी धनंजय पासवान का पुत्र छोटू पासवान के साथ विवाह हुई थी। विवाह के बाद उन्होंने दो पुत्र को जन्म दिया।