बांका: शादी की नीयत से युवती का अपहरण करने का आरोप,बांका में पिता बोले शिकायत करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की मिली धमकी
Banka, Banka | May 15, 2024 बांका के रजौन थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से 18 वर्षीय युवती का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगा है। युवक के घर पर पूछताछ के लिए गया तो युवती के परिजन को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर कार्रवाई में जुट गई है।