मेवाड़ राजपरिवार में शोक की लहर: राजमाता विजयराज कुमारी जी की अंतिम यात्रा सिटी पैलेस से रवाना
भावभीनी विदाई और अश्रुपूरित नेत्रों के साथ मेवाड़ राजपरिवार की पूजनीय राजमाता साहिबा श्रीमती विजयराज कुमारी जी मेवाड़ (धर्मपत्नी स्व. श्रीजी हुजूर अरविन्द सिंह जी मेवाड़) की अंतिम यात्रा आज प्रातः सिटी पैलेस (राजमहल) से महासतिया जी के लिए रवाना हुई।
अत्यंत भावुक क्षणों के बीच सुपुत्र श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ लगातार अपनी पूज्य माता को कांधा देते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वहीं उनके साथ पौत्र भंवर श्री हरिराज सिंह जी मेवाड़ भी नंगे पैर अंतिम यात्रा में पैदल चलकर अपनी दादी साहिबा को अश्रुपूर्ण विदाई दे रहे हैं।
#udaipur #mewar