शहर में संचालित निजी हॉस्पिटलों में सोनोग्राफी केंद्रों का CMHO ने किया निरीक्षण अभियान
सोनोग्राफी केंद्रों का विशेष निरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिला नोडल अधिकारी (पीसीपीएनडीटी) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सतीशचंद मीणा ने हिंडौन स्थित सिंह सोनोग्राफी सेंटर, अमन सोनोग्राफी सेंटर, मंगलम सोनोग्राफी सेंटर, यश सोनोग्राफी सेंटर, भारती सोनोग्राफी सेंटर , भगवान महावीर सोनोग्राफी सेंटर, अमायरा सोनोग्राफी सेंटर, राजन सोनोग्राफी सेंटर, पारस सोनोग्राफी सेंटर और आशा सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सोनोग्राफी पंजिका व एफ फॉर्म की जांच की और संचालको को पीसीपीएनडीटी अधिनियम की सख्ती से पालना के लिए पाबन्द किया।सीएमएचओ ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि सोनोग्राफी सेंटर के निरीक्षण के विशेष अभियान का उद्देश्य प्रत्येक सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण करना है, उन्होंने बताया कि विभाग भ्रूण लिंग परीक्षण को रोकने के लिए सतत प्रयासरत् है, लेकिन इसमें आमजन की भागीदारी अति महत्वपूर्ण है एवं आमजन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मुखबिर योजना संचालित की जा रही है।इस योजना के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण की सत्य सूचना पर तीन लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। सेन्टर पर मुखबीर योजना का प्रचार प्रसार टोल फ्री नंबर 104 व 108 एवं व्हाट्सएप नंबर 9799997795 के प्रदर्शन
का सत्यापन किया। एवं सेन्टर संचालक को पीसीपीएनडीटी एक्ट के अनुरूप कार्य करने को पाबन्द किया गया।
जिला कार्यक्रम समन्वयक- पीसीपीएनडीटी नगीना शर्मा ने एक्टिव ट्रेकर की जानकारी जुटाते हुए एफ फॉर्म की जांच की और सूचना इंद्राज के लिए पाबंद किया।