गाजीपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 20 नवंबर को जिला मुख्यालय सहित जनपद की सभी छह तहसीलों में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों (EDC) के माध्यम से आमजन और मतदाताओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान गाजीपुर, सैदपुर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, जखनियां और जमानियां तहसीलों में पहुंचे नागरिकों को ईवीएम की कार्यप्रणाली, संचालन और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रदर्शन के माध्यम से मतदाताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास मजबूत करना है।
#BreakingNews #GhazipurNews
Sevrai, Ghazipur | Nov 20, 2026