#सड़क हादसे में 24 वर्षीय अरुण राजभर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
#गाजीपुर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय अरुण राजभर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अरुण राजभर, पुत्र रामनिधि राजभर, निवासी जलिलपुर (ननिहाल), किसी कार्य से कार द्वारा सोनपा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 7 से 8 बजे के बीच सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक अरुण राजभर अविवाहित थे। वहीं अरविंद (27 वर्ष), जो शादीशुदा हैं, का भी इस घटना से संबंध बताया गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
#BreakingNews #GhazipurNews