Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image
image
image
image

भागलपुर, 02 जुलाई 2026। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने भी भाग लिया। बैठक के दौरान श्रावणी मेला क्षेत्र, सुल्तानगंज में चल रही तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में विभिन्न स्टेजों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनने वाले लेजर शो एवं लाइटिंग की व्यवस्था को आधुनिक, भव्य एवं आकर्षक बनाने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को समुचित कार्ययोजना के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग तथा अन्य विभागों द्वारा कराई जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था समय पर पूर्ण करने तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। बैठक में नगर आयुक्त श्री किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) श्री राकेश रंजन, गोपनीय शाखा प्रभारी श्री सुधीर कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। District Administration Patna District Administration, Madhubani DM Darbhanga Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

43 views | Bhagalpur, Bihar | Jul 3, 2026

MORE NEWS

भागलपुर, 06 जुलाई 2026:- जिला पदाधिकारी ने सहयोग शिविर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। 
उन्होंने कहा कि केवल समय पर आवेदन का निपटारा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का प्रभावी समाधान भी होना चाहिए।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि आवेदन के निष्पादन के बाद संबंधित शिकायतकर्ता से कम-से-कम एक बार संपर्क कर उनसे फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाए। साथ ही शिकायत निवारण के संबंध में उपलब्ध स्टार रेटिंग/फीडबैक की व्यवस्था का अधिकतम उपयोग करते हुए शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। जिन विभागों अथवा पदाधिकारियों के मामलों में कम स्टार रेटिंग अथवा असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ है, उनके संबंध में वरीय पदाधिकारियों को विशेष निगरानी रखते हुए गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर, 06 जुलाई 2026:- जिला पदाधिकारी ने सहयोग शिविर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल समय पर आवेदन का निपटारा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का प्रभावी समाधान भी होना चाहिए। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि आवेदन के निष्पादन के बाद संबंधित शिकायतकर्ता से कम-से-कम एक बार संपर्क कर उनसे फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाए। साथ ही शिकायत निवारण के संबंध में उपलब्ध स्टार रेटिंग/फीडबैक की व्यवस्था का अधिकतम उपयोग करते हुए शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। जिन विभागों अथवा पदाधिकारियों के मामलों में कम स्टार रेटिंग अथवा असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ है, उनके संबंध में वरीय पदाधिकारियों को विशेष निगरानी रखते हुए गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jul 6, 2026

भागलपुर, 06 जुलाई  2026: बिहार सरकार की “7 निश्चय-3 : बढ़ेगा अपना बिहार” योजना के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम के तहत सोमवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में आम जनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। सुनवाई की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने की।   कार्यक्रम के दौरान लगभग  आवेदनों पर सुनवाई की गई, जिनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित मामले शामिल थे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला, प्रखंड, अंचल, थाना एवं अन्य विभागीय कार्यालयों में भी “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की गई।      कार्यक्रम के तहत प्राप्त सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया एवं आवेदकों को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई गई। साथ ही आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं।    जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुशासन की भावना को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर, 06 जुलाई 2026: बिहार सरकार की “7 निश्चय-3 : बढ़ेगा अपना बिहार” योजना के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम के तहत सोमवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में आम जनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। सुनवाई की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने की। कार्यक्रम के दौरान लगभग आवेदनों पर सुनवाई की गई, जिनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित मामले शामिल थे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला, प्रखंड, अंचल, थाना एवं अन्य विभागीय कार्यालयों में भी “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम के तहत प्राप्त सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया एवं आवेदकों को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई गई। साथ ही आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं। जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुशासन की भावना को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jul 6, 2026

भागलपुर, 06 जुलाई 2026:- जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बुनियादी संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक में जिले की विभिन्न लंबित विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। 
बैठक में जलापूर्ति, पुल निर्माण, सीवरेज व्यवस्था तथा बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
हर घर नल का जल योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि PHED (भागलपुर पूर्व) के अंतर्गत 249 वार्डों में से 220 वार्डों में कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 29 वार्डों में कार्य प्रगति पर है। 
वहीं PHED (भागलपुर पश्चिम) के तहत 160 टोलों में से 113 टोलों में कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष स्थानों पर कार्य जारी है।
 वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 40 नए चापाकलों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी निविदा प्रक्रिया चल रही है।
 जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भीषण गर्मी के दौरान जिले के किसी भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए।बैठक में भोलानाथ पुल (ROB) निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। एसएम कॉलेज से मिर्जानहाट पथ पर बन रहे आरओबी का 96 प्रतिशत फाउंडेशन तथा 76 प्रतिशत सब-स्ट्रक्चर का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि पहुंच पथ (एप्रोच रोड) का कार्य अभी लंबित है। निर्माण कार्य में हो रही देरी पर जिला पदाधिकारी ने खेद व्यक्त करते हुए कार्यकारी एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा तथा परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।सीवरेज एवं बाढ़ नियंत्रण योजनाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि बुडको द्वारा 45 एमएलडी एसटीपी तथा आई एंड डी परियोजना के अंतर्गत एसटीपी, एमपीएस और 6 आईपीएस का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 3 आईपीएस पर कार्य जारी है। वहीं इस्माइलपुर प्रखंड के बिन्दटोली में बाढ़ से सुरक्षा के लिए चल रहे एंटी-इरोशन (तट कटाव निरोधी) कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। 
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि बाढ़ के दौरान स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर, 06 जुलाई 2026:- जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बुनियादी संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक में जिले की विभिन्न लंबित विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जलापूर्ति, पुल निर्माण, सीवरेज व्यवस्था तथा बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। हर घर नल का जल योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि PHED (भागलपुर पूर्व) के अंतर्गत 249 वार्डों में से 220 वार्डों में कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 29 वार्डों में कार्य प्रगति पर है। वहीं PHED (भागलपुर पश्चिम) के तहत 160 टोलों में से 113 टोलों में कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष स्थानों पर कार्य जारी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 40 नए चापाकलों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी निविदा प्रक्रिया चल रही है। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भीषण गर्मी के दौरान जिले के किसी भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए।बैठक में भोलानाथ पुल (ROB) निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। एसएम कॉलेज से मिर्जानहाट पथ पर बन रहे आरओबी का 96 प्रतिशत फाउंडेशन तथा 76 प्रतिशत सब-स्ट्रक्चर का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि पहुंच पथ (एप्रोच रोड) का कार्य अभी लंबित है। निर्माण कार्य में हो रही देरी पर जिला पदाधिकारी ने खेद व्यक्त करते हुए कार्यकारी एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा तथा परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।सीवरेज एवं बाढ़ नियंत्रण योजनाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि बुडको द्वारा 45 एमएलडी एसटीपी तथा आई एंड डी परियोजना के अंतर्गत एसटीपी, एमपीएस और 6 आईपीएस का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 3 आईपीएस पर कार्य जारी है। वहीं इस्माइलपुर प्रखंड के बिन्दटोली में बाढ़ से सुरक्षा के लिए चल रहे एंटी-इरोशन (तट कटाव निरोधी) कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि बाढ़ के दौरान स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jul 6, 2026

भागलपुर, 30 जून 2026. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने सुलतानगंज स्थित नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट, बाबा अजगैबीनाथ मंदिर परिसर, कृष्णगढ़ नियंत्रण कक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
     जिलाधिकारी ने कृष्णगढ़ नियंत्रण कक्ष के समीप जर्मन हैंगर स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही बाबा चौक फोरलेन के निकट पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाहन पार्किंग, बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सुल्तानगंज स्थित पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन का भी निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं अन्य कार्य समय पर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिया।
     निरीक्षण के दौरान बिजली विभाग को बिजली के तारों की मरम्मत एवं ऊपर उठाने का निर्देश दिए। नगर परिषद सुलतानगंज को व्यापक साफ-सफाई, सभी नालों की उड़ाही तथा जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। संभावित जलजमाव वाले क्षेत्रों में मिट्टी भराई एवं आवश्यकतानुसार अस्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिए।
      मीडिया को संबोधित करते हुए करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष पर्यटन विभाग के सहयोग से लेजर शो, ड्रोन शो एवं अन्य आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संपूर्ण नगर क्षेत्र को भगवान शिव की थीम पर सजाया जाएगा तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी, जिससे श्रावणी मेला और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनेगा।
     उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, जर्मन हैंगर की स्थापना तथा उद्घाटन समारोह सहित सभी व्यवस्थाओं की संयुक्त रूप से लगातार समीक्षा की जा रही है। कच्ची कांवरिया पथ को भी श्रावणी मेला प्रारंभ होने से पूर्व पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। डाक बम एवं सामान्य कांवरियों के आवागमन एवं निकासी के लिए विस्तृत रूट एवं मूवमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है।
      इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे घाट सहित भीड़-भाड़ वाले सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस वर्ष 9 से 12 अस्थायी थाना स्थापित करने की योजना है। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त हॉटस्पॉट एवं ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
      उन्होंने बताया कि श्रावणी मेला क्षेत्र में माउंटेड बटालियन (घुड़सवार पुलिस), बाइक पेट्रोलिंग एवं पैदल गश्ती की व्यापक व्यवस्था रहेगी। पिछले वर्ष जिन स्थानों पर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं, वहां इस बार अतिरिक्त पुलिस बल एवं बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
     वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पिछले वर्ष लगभग 4,000 पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जबकि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संभावित अधिक संख्या एवं प्रस्तावित बड़े आयोजनों को देखते हुए लगभग 50 प्रतिशत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की योजना है। साथ ही अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों के सुरक्षा मॉडल का अध्ययन कर आवश्यक व्यवस्थाएं भी लागू की जाएंगी।
    निरीक्षण के दौरान सुलतानगंज के माननीय विधायक श्री ललित नारायण मंडल, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) श्री राकेश रंजन, जिला गोपनीय शाखा प्रभारी श्री सुधीर कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री मोनू कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री अंकित रंजन, निदेशक डीआरडीए श्री दुर्गा शंकर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक श्री रविश कुमार वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुल्तानगंज एवं अंचलाधिकारी सुल्तानगंज सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration

भागलपुर, 30 जून 2026. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने सुलतानगंज स्थित नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट, बाबा अजगैबीनाथ मंदिर परिसर, कृष्णगढ़ नियंत्रण कक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कृष्णगढ़ नियंत्रण कक्ष के समीप जर्मन हैंगर स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही बाबा चौक फोरलेन के निकट पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाहन पार्किंग, बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सुल्तानगंज स्थित पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन का भी निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं अन्य कार्य समय पर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिया। निरीक्षण के दौरान बिजली विभाग को बिजली के तारों की मरम्मत एवं ऊपर उठाने का निर्देश दिए। नगर परिषद सुलतानगंज को व्यापक साफ-सफाई, सभी नालों की उड़ाही तथा जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। संभावित जलजमाव वाले क्षेत्रों में मिट्टी भराई एवं आवश्यकतानुसार अस्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिए। मीडिया को संबोधित करते हुए करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष पर्यटन विभाग के सहयोग से लेजर शो, ड्रोन शो एवं अन्य आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संपूर्ण नगर क्षेत्र को भगवान शिव की थीम पर सजाया जाएगा तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी, जिससे श्रावणी मेला और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनेगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, जर्मन हैंगर की स्थापना तथा उद्घाटन समारोह सहित सभी व्यवस्थाओं की संयुक्त रूप से लगातार समीक्षा की जा रही है। कच्ची कांवरिया पथ को भी श्रावणी मेला प्रारंभ होने से पूर्व पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। डाक बम एवं सामान्य कांवरियों के आवागमन एवं निकासी के लिए विस्तृत रूट एवं मूवमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे घाट सहित भीड़-भाड़ वाले सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस वर्ष 9 से 12 अस्थायी थाना स्थापित करने की योजना है। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त हॉटस्पॉट एवं ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रावणी मेला क्षेत्र में माउंटेड बटालियन (घुड़सवार पुलिस), बाइक पेट्रोलिंग एवं पैदल गश्ती की व्यापक व्यवस्था रहेगी। पिछले वर्ष जिन स्थानों पर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं, वहां इस बार अतिरिक्त पुलिस बल एवं बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पिछले वर्ष लगभग 4,000 पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जबकि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संभावित अधिक संख्या एवं प्रस्तावित बड़े आयोजनों को देखते हुए लगभग 50 प्रतिशत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की योजना है। साथ ही अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों के सुरक्षा मॉडल का अध्ययन कर आवश्यक व्यवस्थाएं भी लागू की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान सुलतानगंज के माननीय विधायक श्री ललित नारायण मंडल, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) श्री राकेश रंजन, जिला गोपनीय शाखा प्रभारी श्री सुधीर कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री मोनू कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री अंकित रंजन, निदेशक डीआरडीए श्री दुर्गा शंकर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक श्री रविश कुमार वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुल्तानगंज एवं अंचलाधिकारी सुल्तानगंज सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jun 30, 2026