सोरांव: नबावगंज इलाके में मोहर्रम की दसवीं के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई
नबावगंज इलाके में ताजिये के रास्ते को लेकर शुक्रवार की देर रात विवाद हुआ। पुलिस पर पथराव का मामला सामने आया है। वहीं, ईंट-पत्थर के हमले में आनापुर चौकी प्रभारी आकाश सचान गंभीर रूप से घायल हो गए ,एक महिला उपनिरीक्षक और 4 कांस्टेबल भी चोटिल हुए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला संभाला पुलिस ने मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की ।