मिर्ज़ापुर: बिजली विभाग के प्रवर्तन दल पर छापेमारी के बाद धन उगाही का वीडियो वायरल, पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
बिजली विभाग का प्रवर्तन दल छापेमारी के बाद धन उगाही कर रहा है। वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा है। आरोप लगाया कि ₹40000 देने के बावजूद उसके खिलाफ प्रवर्तन दल ने कार्रवाई की है। पहले उससे सौदेबाजी हुई फिर उसने ₹40000 दिए। लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई। विभाग का इसके पहले भी शिकायत मिल चुका है।