मिर्ज़ापुर: मुकेरि बाजार के खोया मंडी में शिकायत मिलने पर फूड विभाग ने मारा छापा, मचा हड़कंप
बताते चले की सहायक आयुक्त फूड द्वितीय मंजुला सिंह ने बताया कि। खोवा मंडी से बराबर शिकायत मिल रही थी कि बाहर से मिलावटी खोवा लाकर लोगों को बेचा जा रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए आज मुकेरि बाजार खोवा मंडी में छापा मार कर एक गाड़ी लदी खोवा पकड़ा गया। इसके अलावा 20 दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।