मिर्ज़ापुर: चेतगंज में डंपर और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर, घटना के बाद दोनों चालक फरार हो गए
चिल्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज में गुरुवार को ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से क्षेत्र के लोग सहम गए। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना के बाद दोनों वाहन के चालक मौके से फरार हो गए। चेतगंज चौकी प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।