मिर्ज़ापुर: रामबाग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम देने को लेकर ग्राहक और पंपकर्मी के बीच हुई नोंकझोंक, पुलिस पहुंची
शहर कोतवाली क्षेत्र की रामबाग स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार की सुबह 10:30 बजे के करीब पेट्रोल काम देने को लेकर बाइक सवार ग्राहक और पेट्रोल पंपकर्मी के बीच नोंकझोंक हो गई। बाइक सवार ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंपकर्मी में से किसी ने उसे गाली दिया। जिसके बाद उसने 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। बाइक सवार नीरज सोनकर गोसाई पोखरा का रहने वाला है।