विदिशा: आगामी गणेश उत्सव, राधा अष्टमी और अनंत चतुर्दशी को लेकर पुलिस कंट्रोल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई
आगामी गणेश उत्सव, राधा अष्टमी और अनंत चतुर्दशी पर विदिशा शहर के साथ-साथ जिले भर में होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, सड़कों की गड्डो की मरम्मत सहित कई अन्य विषयों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बुधवार शाम 6 बजे पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में आयोजित इस बैठक के दौरान एडीएम मीना मेश्राम, एएसपी मौजूद रही।