चांदवा: नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का आरोप, दो गिरफ्तार
चंदवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर चंदवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों अभय सिंह और युवराज सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।जानकारी चंदवा थाना पुलिस द्वारा मंगलवार की सुबह दस बजे दी गई।