थरथरी: भगवान पर विश्वास से संकट हार जाता है: कथा वाचक ने सुनाए प्रह्लाद, गजेंद्र मोक्ष के प्रसंग
माधोपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में चित्रकूट धाम से पहुंचे कथा वाचक शिव दीप शास्त्री ने तीसरे दिन शुक्रवार की शाम आठ बजे प्रह्लाद चरित्र, ध्रुव चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, राजा बलि और वामन भगवान के प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति वही है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान के प्रति विश्वास को कमजोर न होने दे।