उदयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा के लिए धरातल पर उतरे युवा नेता अंशुमान सिंह पीपलाज, विभिन्न वार्डों में संभाला मोर्चा
उदयपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में सुखाड़िया विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में सक्रिय पहचान रखने वाले युवा नेता अंशुमान सिंह पीपलाज ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न वार्डों में मोर्चा संभाल लिया है।
विश्वविद्यालय स्तर से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे अंशुमान सिंह सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों के जरिए आमजन के बीच गहरी पैठ रखते हैं। वार्डों में लगातार हो रहे जनसंपर्क और चुनावी बैठकों में उनकी मौजूदगी से युवाओं और स्थानीय मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
क्षेत्रीय राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, अंशुमान सिंह का सामाजिक प्रभाव और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ आगामी निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में समीकरण साधने में अहम भूम�