सादर प्रणाम,
वार्ड 76 के मेरे देवतुल्य मतदाताओं, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवा साथियों,
आज लोकतंत्र के इस महापर्व में जिस स्नेह, विश्वास और आत्मीयता के साथ आप सभी ने अपना अमूल्य मतदान कर इस चुनाव को सफल बनाया, उसके लिए मैं हृदय के अंतःस्थल से आप सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ। आपका यह विश्वास और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत और पूँजी है।
मैं विशेष रूप से हमारे कांग्रेस परिवार के देवतुल्य कार्यकर्ताओं, युवा साथियों और पदाधिकारियों का आभार प्रकट करती हूँ, जिन्होंने दिन-रात एक कर, पसीना बहाकर पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया। आपका यह समर्पण मैं जीवन भर कभी नहीं भूल सकती।
वार्ड 76 के प्रत्येक परिवार और प्रबुद्ध जन ने जो अपनत्व देकर मुझे अपनी बेटी, बहन और प्रतिनिधि माना है, मैं विश्वास दिलाती हूँ कि आपके इसी भरोसे को अपनी शक्ति बनाकर वार्ड के हर वर्ग की आवाज, मान-सम्मान और सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा समर्पित रहूँगी।
आप सभी के स्नेह, सहयोग और अमूल्य आशीर्वाद के लिए पुनः बारम्बार धन्यवाद एवं कोटि-कोटि वंदन!
विनीत:
इंद्रा डांगी
(प्रत्याशी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस — वार्ड संख्या 76, उदयपुर)