‘जी राम जी’ योजना को लेकर स्यूंण के ग्रामीणों में आक्रोश!!
दशोली ब्लॉक की स्यूंण ग्रामसभा में योजना के क्रियान्वयन को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी!!
चमोली जिले के दशोली विकासखंड की स्यूंण ग्रामसभा के ग्रामीणों में सरकार की ‘जी राम जी’ योजना को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत अपेक्षित लाभ और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की है।