नईसराय: मानव श्रृंखला बनाकर स्कूली बच्चों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, नई सराय पुलिस ने आयोजित किया कार्यक्रम
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत मंगलवार दोपहर 1 बजे नई सराय पुलिस द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। मानव श्रृंखला में विभिन्न स्कूलों के संकड़ों बच्चे शामिल हुए। मंगलवार की दोपहर सैकड़ों स्कूली बच्चे म्याना तिराहे पर एकत्रित हुएऔर नशा मुक्ति का संदेश दिया