दुलमी: सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर अमन विद्या मंदिर होहद में खेल सामग्री का उद्घाटन
Dulmi, Ramgarh | Mar 16, 2026 हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर अमन विद्या मंदिर, होहद में सोमवार को 2:00 बजे बच्चों के खेलकूद एवं मनोरंजन के लिए लगाए गए विभिन्न प्रकार के झूले, स्लाइडिंग एवं अन्य खेल उपकरणों का उद्घाटन रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।