उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने गुरुवार को 12:00 दिन में दुलमी प्रखंड अंतर्गत इचातु पंचायत का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा अंतर्गत संचालित आम बागवानी योजना का जायजा लिया तथा लाभ से बातचीत कर योजना जानकारी ली।