दुलमी: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मीट और चिकन की दुकानों की सघन जांच की, कई दुकानों पर जुर्माना और नोटिस जारी
Dulmi, Ramgarh | Feb 19, 2026 सिविल सर्जन सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रामगढ़ के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चितरपुर एवं कोठार क्षेत्र में संचालित मीट एवं चिकन दुकानों का सघन जांच अभियान गुरुवार को 2:00 बजे चलाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि अधिकतर दुकानें भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से निर्गत अनुज्ञप्ति रजिस्ट्रेशन के बिना संचालित हो रही है।