मंझनपुर: इलाज के दौरान घायल युवक की मौत के बाद हकीमपुर में परिजनो ने शव रखकर किया हंगामा एडिशनल एसपी के आश्वासन पर मामला शांत
मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पईन्सा थाना क्षेत्र के हकीमपुर गाँव में एक शव को रखकर परिजनों ने हंगामा किया है।मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया है।जानकारी के मुताबिक गाँव के युवक को कड़ा धाम थाना के औरेनी गाँव में कुछ लोगों ने मारापीटा था।इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।परिजनों ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।